फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व आभूषण किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मकानों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व आभूषण चोरी
विज्ञापन

भिवानी। शहर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार रात को पुलिस रैली की तैयारियों में व्यस्त होने का फायदा उठाकर चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने दोनों मकानों से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। सूचना पर शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारत नगर मेें रहने वाले मनोज ने बताया कि बुधवार को उसके मकान का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी मेें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों ने अलमारी में रखी सोने की दो अंगूठी, सोने की एक चेन, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक जोड़ी झुमकी और तीन हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। उसने बताया कि चोरी के दौरान उनका परिवार बाहर गया हुआ था। मकान का ताला टूटा होने की सूचना पर घर पहुंचा। घटना की शिकायत सिटी पुलिस थाने में की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। इसी तरह चिंरचीव कालोनी निवासी महेंद्र के मकान का भी बुधवार रात को चोरों ने ताला तोड़ डाला। चोरों ने वहां से पानी की मोटर, पानी की टंकी व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें