फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसेवकों और गोतस्करों में भिड़ंत, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसेवकों पर फायरिंग कर भागे गोतस्कर
विज्ञापन

भिवानी। बीती रात गोसेवकों और गोतस्करों के बीच भिड़ंत हो गई। गोसेवकों ने गायों से लदे मिनी ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया तो गोतस्करों ने उनकी जीप को टक्कर मारकर निकल भागे। इसके बाद जिला जेल के पास फिर गोसेवकों ने रोकने का प्रयास किया तो उन पर फायरिंग करते हुए गोतस्कर फरार हो गए। गनीमत रही कि फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। गोसेवकों ने इस मामले की लिखित में शिकायत दी, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ।
मामला वीरवार रात करीब 12:30 बजे का है। गो रक्षा दल को सूचना मिली कि डीसी कॉलोनी से कुछ लोग गायों को ट्रक में बैठा रहे हैं। इसके बाद गोरक्षक जीप (एंबुलेंस) में सवार होकर डीसी कॉलोनी की ओर जा रहे थे कि रास्ते में बासिया धर्मशाला के पास सामने से आ रही टाटा 407 ट्रक चालक ने एकाएक रामबाग की ओर गाड़ी मोड़ दी।
विज्ञापन

गोरक्षा दल के प्रधान संजय परमार ने बताया कि ट्रक चालक रामबाग के पास बैठी गायों को बैठाना चाह रहे थे। जब गोसेवकों ने रोकने की कोशिश की तो उनकी गाड़ी टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। उनकी गाड़ी को भी नुकसान हुआ और ट्रक का भी शीशा टूट गया। इसी दौरान पुलिस को भी अवगत कराया। गोसेवकों ने ट्रक का पीछा किया तो जिला जेल के पास गोतस्करों ने उन पर फायरिंग की। परमार ने बताया कि गोसेवकों पर दो फायर किए और इसके बाद ट्रक बापोड़ा गांव की ओर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर शुक्रवार दोपहर गोसेवक सदर थाना प्रभारी से मिलने गए। लेकिन, प्रभारी नहीं मिले। परमार ने बताया कि मामला दर्ज सिविल लाइन थाना पुलिस करे या सदर थाना पुलिस, अभी यह तय नहीं हो पाया है। उधर, सदर थाना पुलिस का कहना है कि गोसेवकों की शिकायत आई है। पुलिस तफ्तीश कर रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें