फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवति ने निगला जहर, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सदर थाना क्षेत्र के गांव वासी युवती ने दोपहर दो बजे संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगल लिया। सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सक ने उसके शरीर से जहरीला पदार्थ निकाला। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मामले में अस्पताल चौकी से एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि युवती और परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
ओटीपी कोड पूछ खाते से उड़ाए पांच हजार
भिवानी। खरक गांव में महिला से ओटीपी कोड पूछ पांच हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में अ ाया है। पुलिस ने शिकायत पर चोरी और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत खरक वासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसका खाता आईजीआई एयरपोर्ट पर है। 23 मार्च को साढे तीन बजे उसकी पत्नी आरती देवी के फोन नंबर किसी ने फोन किया और बताया कि वह बैंक मैनेजर बोल रहा है और कार्ड का 16 डिजिट का नंबर बताओ। बाद में फिर फोन आया और मोबाइल पर आए ओटीपी कोड के बारे में पूछा। बताने पर उसके खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले में खरक चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें