फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के हिंदी के पेपर में भी चली खूब नकल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की चल रही परीक्षाओं में सोमवार को दसवीं की हिंदी की परीक्षा हुई। हिंदी की परीक्षा में भी खूब नकल चली और परीक्षार्थियों तक नकल पहुंचाने के लिए युवा छतों, पेड़ों पर कूदते देखे गए। हालांकि उनके पीछे पुलिस कर्मी भी भगाने के लिए लगे रहे। देवराला परीक्षा केंद्र पर तीन दिन बाद सोमवार को पुलिस कर्मी नजर आया। हैरान करने वाली बात ये रही कि परीक्षा में आए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर निबंध के लिए भी परीक्षार्थी पर्ची (चिटिंग) की मांग करते देखे गए।
दोपहर साढ़े 12 बजे जिलेभर के परीक्षा केंद्रों पर दसवीं की हिंदी परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने के बाद ही पेपर आउट करने के लिए नकल कराने वालों की भीड़ दीवारों, छतों पर देखी गई। सेठ किरोड़ीमल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीवारों, छतों, पेड़ों पर नकल कराने पहुंचे युवाओं को देखा गया। दिनभर युवा इसी तरह परीक्षार्थियों को नकल पहुंचाने का प्रयास करते रहे। स्कूलों में नियुक्ति किए गए पुलिस कर्मी, बाइक राइडर, पीसीआर भी नकल कराने पहुंचे युवाओं को खदेड़ने में लगे रहे।
विज्ञापन

वहीं बवानीखेड़ा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पुलिस प्रशासन ने नकेल कस दी है जिसके चलते नकल डालने के लिए पहुंच रहे परीक्षार्थियों के सहायकों के इरादों पर पानी फिर गया है। प्रशासन ने विद्यालय के चारों तरफ कर्मचारियों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन


कैरू समेत परीक्षा केंद्रो में परीक्षा हुई शांतिपूर्वक
कैरू। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर संचालित कक्षा दसवीं की हिंदी परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग हुई।
गांव देवराला के परीक्षा केंद्र के अधीक्षक मनोज अग्रवाल व सहायक अधीक्षक जगबीर बुड़ानिया का कहना है कि परीक्षा में पुलिस प्रशासन की ओर से एकमात्र पुलिस कर्मी नियुक्त किया गया है। वह भी प्रथम परीक्षा और सोमवार को ही नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें