फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में गया था पब्लिक हेल्थ कर्मी का परिवार, ताला तोड़ सात लाख के आभूषण ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहारू। वार्ड 12 निवासी जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। कर्मचारी परिवार समेत रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया हुआ था। चोर मकान का ताला तोड़कर करीब सात लाख के आभूूषण व करीब 25 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

रामबिलास ने बताया कि वह जनस्वास्थ्य विभाग में मैकेनिकल फिटर है। वह परिवार समेत राजस्थान के चिड़ावा में एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी बीच चोरों ने घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये कीमत के सोने व चांदी के आभूषण, नकदी व लैपटाप आदि सामान चुरा लिया। पीड़ित ने बताया कि बेटी की शादी के लिए सोने व चांदी के जेवरात घर पर ही रखे थे। चोरी किए गए सामान में सोने का एक हार वजन 50 ग्राम, 30 ग्राम वजन के चार जोड़ी टॉप्स, 15 ग्राम की सोने की अंगूठी, 15 ग्राम वजन की बाली 3 जोड़ी, सोना बिस्कुट सहित चांदी का सामान, एक लैपटाप सहित एक लाख 27 हजार की नकदी शामिल है। करीब डेढ़ सौ ग्राम सोने के और करीब ढाई किलो चांदी के आभूषण थे। उन्होंने बताया कि घर से थोड़ी दूरी पर एक दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। अगर चोर उस तरफ से आए हो तो वहां फुटेज की संभावना है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। शिकायत के बाद बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया है। सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें