फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व घर में घुसकर तीन बच्चों की मां के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक रूप से दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
शहर थाना क्षेत्र के बाहरी इलाके में पड़ने वाली 28 वर्षीय तीन बच्चों की मां ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि उसका पति वाहन चालक है। उसने बताया कि उसका पति गाड़ी लेकर बाहर गया हुआ था। इसी दौरान मंगलवार रात को तीन युवकों ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। उसने अपने पति के आने की बात सोच कर दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान तीन युवक घर के अंदर जबरन घुस आए। तीनों युवकों ने उसके तीनों बच्चों को अलग कमरे में रोक दिया। इसके बाद तीनों उसे अलग कमरे में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह 4 बजे तक उक्त युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुराचार किया। शहर थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में छापेमारी कर बुधवार रात को ब्रह्मा कालोनी निवासी नीरज व उत्तम नगर निवासी विकास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और तीसरा आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पुलिस कर्मी से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार
भिवानी : सिविल लाइन पुलिस ने रोहतक गेट के समीप ड्यूटी दे रहे एक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट किए जाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रोहतक गेट पर 8 फरवरी को एक पुलिस कर्मी के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की थी और सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने ढाणा नरसान निवासी अशोक को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें