फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान चोरी मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धान चोरी मामला : एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

तोशाम। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने धान चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामसिंह उर्फ राम को को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।
उल्लेखनीय है कि 24 अक्तूबर 2017 को गांव सांगवान से अजय के खेते से कुछ लोग ने 36 क्विंटल धान चोरी कर लिए थे। इस बारे में अजय ने तोशाम थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस की जांच के दौरान पता चला था कि गांव दिनोद गांव निवासी युवकों ने जींद के अपने एक साथी के साथ धान चोरी किया था। चोरी के इस मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने दिनोद निवासी विजय को और दिनोद के ही राजा को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के इंचार्ज एएसआई कृष्ण मलिक ने बताया कि आरोपी विजय के कब्जे से धान चोरी के मामले में 11 हजार रुपये बरामद किए हैं। इसी मामले में दिनोद के ही राजा को गिरफ्तार किया था और उसके कब्जे से 9 हजार 500 रुपये बरामद किए थे। कृष्ण मलिक ने बताया कि कुल 7 युवकों ने सांगवान गांव निवासी अजय के खेतों से 36 क्विंटल धान चोरी कर पिकअप में डाल कर ले गए थे। इसके बाद इन युवकों ने जींद जाकर धान की फसल को 3200 रुपये प्रति क्विंटल में बेचा था। उन्होंने बताया कि धान चोरी के इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर 20 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं, एक अन्य आरोपी रामसिंह को रिमांड पर लिया गया है। मलिक ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें