फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ व गैहूं में लगी भयंकर आग, दो घंटे की कड़ी मशक्क्त बाद पाया काबू-------16 से 20

विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्रैप में लगी भयंकर आग, दो घंटे में सात दमकलों ने पाया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल औद्योगिक क्षेत्र के गांव बखापुर में मंगलवार को एक कबाड़ के गोदाम और आसपास खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बावल क्षेत्र के गांव बखापुर के समीप कबाड़ का गोदाम बनाया हुआ है, जिसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसी दौरान आग ने समीप ही खड़ी गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस व बावल से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं आग बढ़ती देख रेवाड़ी, धारूहेड़ा व भिवाड़ी से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। इस दौरान दमकल की गाड़ियों का पानी भी खत्म हो गया। बाद किसानों ने अपने ट्यूबवेलों के पानी से आग पर काबू पाया। आग लगने से स्क्रैप और एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

---
दमकल गाड़ियों में पानी हुआ खत्म
आग बुझाने के लिए रेवाड़ी व बावल से आई दमकल गाड़ियों में पानी खत्म हो गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में किसानों ने ट्यूूबवेलों के सहारे आग पर काबू पाया गया। ऐसे में अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
---
अब तक हुई आगजनी की घटनाएं
गर्मी की शुरुआत में ही जिले में अभी तक आधा दर्जन किसानों की फसल आग की भेट चढ़ चुकी है। जिनमें खोल थाना क्षेत्र के गांव लूहाना में एक किसान फसल राख हो गई थी।
विज्ञापन

- बावल क्षेत्र के गांव खिजूरी में अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में आग लगी, जिससे करीब दो एकड़ फसल जल गई थी।
- कोसली के गांव लूला अहीर में खेतों के बीचों-बीच खड़े बिजली की तारों को हटवाने के लिए किसान बिजली के टावर पर चढ़ गया था, जिसे समझाने के बाद उतरा गया।
---
नौ दमकल गाड़ियों के भरोसे है सुरक्षा
जिले में दो बड़े औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा एक लाख 24 हजार हेक्टेयर रकबे पर खेती की जाती है, जिसमें पचास हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती जा रही है। जिसमें कटाई के समय आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन दमकल के पास संसाधन उतने ही है। जिले में आग पर काबू पाने के लिए दमकल की मात्र नौ गाड़ियां है। आगजनी की बड़ी घटनाओं पर काबू पाने के लिए भिवाड़ी, नीमराण या अन्य स्थानों से दमकल की गाड़ियों को बुलाया जाता है। जिले के बावल औद्योगिक क्षेत्र में दो, धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दो, कोसली में एक और तीन गाड़ियां रेवाड़ी में हैं।
---
आग के सूचना के बाद दमकल को सूचना दे दी गई थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारणों की जांच की जा रही है।
सुरेंद्र श्योराण, एचएसओ कसौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें