फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सुनी युवक की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। गांव रामूपुरा बलियाली के एक युवक को गलत तरीके से हत्या मामले में फंसाने और फिर रुपये ऐंठने के आरोपों के बाद पुलिस अधीक्षक ने युवक की गुहार सुन ली। उन्होंने एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव रामूपुरा बलियाली के एक युवक आकाश ने बवानीखेड़ा थाने के दो पुलिस कर्मचारियों पर झूठा फंसाने और फिर रुपये ऐंठने के आरोप लगाए थे। इस बारे में विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने भी एसपी से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। इसी मसले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने युवक आकाश को बुलाया। युवक ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसे पांच दिसंबर 2016 को हुई हत्या मामले में फंसाया गया। जांच में वह निर्दोष साबित हुआ। इसके बावजूद दो पुलिस कर्मचारियों ने दबाव बनाकर 70 हजार रुपये ऐंठ लिए। अब भी उससे 30 हजार रुपये की मांग की जा रही है। युवक प्रेमनगर रैली में भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने पहुंचा और विधायक बिशंबर वाल्मीकि को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


रामूपुरा बलियाली के युवक ने शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर एएसआई रमेश को लाइन हाजिर किया गया है। एसएचओ पर भी आरोप लगे हैं। इसकी जांच कराई जाएगी।
सुरेंद्र भौरिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें