लोहारू। सिवानी मार्ग पर सिघांनी गांव के पास रिद्धिसिद्धि पेट्रोल पंप पर दिन दहाड़े तीन बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर पेट्रोप पंप सेल्समैन से न केवल 9700 रुपये लूटे बल्कि हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। लूट की वारदात को पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने पर डीएसपी लोहारू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने पंप सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिघांनी से सिवानी मार्ग पर स्थित रिद्धिसिद्धि पेट्रोल पंप पर दोपहर ढाई बजे दो युवक अचानक से पंप आफिस में घुसे। अंदर घुसते ही उन्होंने पिस्तौल निकाली और दोनों सेल्समैन पर तान दी। जिसके बाद बदमाशों ने दोनों सेल्समैन से 9700 रुपये छीन लिए और अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में सड़क से पहले दो युवक पैदल आते हुए दिखाई देते हैं। जैसे ही दोनों युवक सेल्समैन के कमरे में घुसते हैं तो एक युवक बाइक लेकर पहुंच जाता है। मात्र 33 सेकेंड में हथियारबंद बदमाशों ने रुपये छीने और बाइक पर सवार होकर हथियार हवा में लहराते हुए फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही लोहारू थाना पुलिस, सीआईए टीम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिंघानी पेट्रोल पंप पर हथियार बंद युवकों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।
- कुलभूषण, डीएसपी लोहारू।