फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के लिए गाड़ी बुक कर रास्ते में हथियार के बल पर लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। गुरुग्राम के लिए किराये पर इनोवा बुक कर ले गए पांच युवकों ने हथियार के बल पर चालक से मोबाइल फोन, पांच हजार की नगदी और गाड़ी लूट ली। मामला बीती देर रात का है। फर्रुखनगर गुरुग्राम पुलिस ने चालक की शिकायत पर वीरवार को जीरो एफआईआर दर्ज कर सदर थाना पुलिस भिवानी को भेजी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुग्राम फरुखनगर पुलिस को दी शिकायत में गांव गुजरानी निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह टैक्सी चालक है। 26 मार्च की देर शाम 7:40 भिवानी टैक्सी स्टैंड पर दो युवक उसकी इनोवा को किराये पर बुक कराकर गुरुग्राम जाने के लिए ले गए थे। रास्ते में उन दोनों लड़कों ने अन्य तीन लड़कों को भी गाड़ी के अंदर बैठा लिया। ये सभी पांचों लड़के गुरुग्राम जाने लगे। जब गाड़ी फर्रुखनगर से सुलतानपुर रोड पर रेलवे फाटक के समीप पहुंची तो पीछे बैठे एक युवक ने उसकी बाई तरफ कनपटी पर पिस्तौल तान दी। युवक ने उसकी गाड़ी को रुकवा लिया और फिर अन्य युवकों ने मिलकर जबरन उसे चालक सीट से पीछे खींच लिया। युवकों ने उसके आंख, मुंह और हाथ-पांव बांध दिए। उसे सीटों के बीच में दबा दिया। इसी दौरान आरोपी युवकों ने गाड़ी दौड़ा दी और फाटक से आगे निकलने के बाद सुनसान जगह पर उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया। आरोपी युवकों ने उसकी जेब से पांच हजार रुपये की नगदी और उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया। इसके बाद उसे एक पीपल के पेड़ से बांधकर आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। फिलहाल फर्रुखनगर गुरुग्राम पुलिस ने इनोवा गाड़ी चालक राजेंद्र की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच भिवानी सदर पुलिस थाने को सौंप दी है। अब भिवानी पुलिस वाहन लूट मामले की तहकीकात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें