फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी गंगराम पूनिया ने बरवाला आश्रम फैसले को लेकर दिये विशेष दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। राजस्थान में विधानसभा चुनाव घोषित हो चुके हैं। अगर भिवानी बार्डर से अवैध शराब की राजस्थान में सप्लाई हुई तो बार्डर के साथ लगते थाने के प्रभारी जिम्मेवार होंगे। राजस्थान में अवैध शराब तस्करी और हथियार सप्लाई हुई तो थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये आदेश बुधवार को एसपी गंगाराम पूनिया ने क्राइम मीटिंग में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए। इसके अलावा उन्होंने मीटिंग में जिले में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए भी सख्त आदेश दिए हैं। मीटिंग में एसपी ने जिले में हो रही चोरी के दौरान गोली मारने की घटनाओं पर भी अधिकारियों से स्टेट्स रिपोर्ट ली और कहा कि मामले जल्द से जल्द ट्रेस हो और पैदल गश्त के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।
एसपी कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को एसपी गंगाराम पूनिया ने अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। मीटिंग में एसपी ने जिले में होने वाले आपराधिक मामलों की स्टेट्स रिपोर्ट मांगी। स्टेट्स रिपोर्ट में संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों लताड़ लगाते हुए मामलों में जल्द से जल्द पटाक्षेप करने के आदेश दिए। मीटिंग में राजस्थान चुनाव को लेकर बॉर्डर के साथ लगते थाना प्रभारियों को हिदायत देते हुए कहा कि अगर राजस्थान में अवैध शराब की सप्लाई हुई तो थाना प्रभारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में भी अवैध शराब की सप्लाई पर पूर्णतया पाबंधी लगाई जाए।
विज्ञापन


चोरी के दौरान गोली मारने के मामलों में लगी अधिकारियों की क्लास
जिले में हो रही चोरी और चोरी के दौरान गोली मारने की घटनाओं पर अंकुश न लगने पर एसपी ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। एक महीने में तीन वारदात हो चुकी हैं, जिनमें पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। मामले में एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों में जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बरवाला आश्रम फैसले को लेकर दिए विशेष दिशा-निर्देश
बरवाला स्थित सतलोक आश्रम विवाद मामले में रामपाल पर हिसार में फैसला आने वाला है। जिसको लेकर एसपी ने क्राइम मीटिंग के दौरान जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं। हर मामले में पैनी नजर रखते हुए मामले का समय रहते सुलझाया जाना चाहिए। अगर कोई भी ड्यूटी या लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्राइम मीटिंग में डीएसपी विरेंद्र सिंह, जगत सिंह मोर, कुलदीप बैनीवाल, कुलभूषण, थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम मान, सिविल लाइन थाना प्रभारी अजीत, तोशाम थाना प्रभारी जयसिंह, सीआईए इंचार्ज रविंद्र सहित चौकी इंचार्ज, जिला मालखाना मोहरर, इंचार्ज पीओ स्टाफ, प्रबंधक पुलिस लाइन, सेना लिपिक, टीएचसी आदि इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें