फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब सहित व्यक्ति काबू, 96 बोतल अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बवानी खेड़ा। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया के दिशा-निर्देश पर इन दिनों क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जोरदार अभियान चलाया हुआ है। पिछले दिनों से जारी इस अभियान के तहत कई व्यक्तियों को अवैध शराब का कारोबार करते गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए पुलिस की टीम ने गांव जमालपुर में छापा मारकर एक व्यक्ति को शराब का अवैध कारोबार करते दबोचा है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित अशोक कुमार के कब्जे से 96 अवैध देशी शराब की बोतलें बरामद की है। उसने अपने प्लॉट में अवैध शराब की पेटियां रखी हुई थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध शराब का कारोबार करने के आरोपित अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बवानी खेड़ा में भी छापा मारकर अजय नामक व्यक्ति को भी अवैध शराब का कारोबार करते दबोचा है। उन्होंने बताया कि अजय के कब्जे से पुलिस ने 24 अवैध देसी शराब की बोतलें बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें