फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों ने रखी स्वच्छ और पर्याप्त पानी देने और सीवरेज समस्या के समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- पार्षदों ने रखी स्वच्छ और पर्याप्त पानी देने और सीवरेज समस्या के समाधान की मांग
विज्ञापन

- एक्सईएन के समर्थन में आए जनस्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी, एकत्रित होकर की घटना की निंदा
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन और नगर परिषद के वाइस चेयरमैन मामनचंद के बीच पेयजल समस्या को लेकर हुआ विवाद सोमवार को गहरा गया। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने वाइस चेयरमैन मामनचंद और पार्षद बिल्लू बादशाह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है। वहीं पर्याप्त और नियमित पेयजल सप्लाई, सीवरेज समस्या के समाधान और एक्सईएन पर कार्रवाई की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। पार्षदों ने शाम के समय वार्डों में आमजन से भी संपर्क साधा जिससे संभावनाएं हैं कि मंगलवार को ज्यादा भीड़ रहे। उधर जनस्वास्थ्य विभाग में भी एक्सईएन के समर्थन में सभी कर्मचारी और अधिकारी एकजुट हुए। वक्ताओं ने कहा कि उनकी पहली मांग झगड़ा करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने की थी, जोकि पूरी हो गई है।
पिछले पांच दिन से चल रहा विवाद सोमवार को गहरा गया। नगर पार्षद उप प्रधान मामनचंद के नेतृत्व में नगर परिषद में एकत्रित हुए और फिर लघु सचिवालय के बाहर टेंट लगा अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पार्षदों ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। उधर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में भी सभी कर्मचारी, अधिकारी एकत्रित हुए और घटना को निंदनीय बताया।
विज्ञापन

पर्याप्त पानी और एक्सईएन पर कार्रवाई नहीं होने तक चलेगा आंदोलन
पर्याप्त पानी, स्वच्छ पानी, सीवेरज समस्या के समाधान और एक्सईएन पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू करने वाले नप के वाइस चेयरमैन मामनचंद और अन्य पार्षदों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा।
मामनचंद ने धरने में कहा कि पूरा शहर दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या से त्रस्त है और अधिकांश वार्डों में तो पिछले छह माह से गंभीर पेयजल संकट गहराया हुआ है। जब भी जनप्रतिनिधि वार्ड वासियों की मांगों को लेकर पब्लिक हेल्थ अधिकारियों के समक्ष जाते हैं तो वे केवल कोरे आश्वासन ही देते हैं। कोई भी पार्षद जनता की आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करा नाजायज दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पब्लिक हेल्थ विभाग को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जब तक शहर को पूरा पानी और दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या से निजात नहीं मिल जाता, तब तक उनका जल आंदोलन जारी रहेगा। ना वे धरने से उठेंगे ना अन्य। शहर की करीब 70 फीसदी आबादी दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रही है। वार्डों में गंदा पानी पीकर बच्चे और महिलाएं बीमार हो रही हैं।
ये पार्षद हुए शामिल
धरने पर वार्ड 26 से पार्षद एवं उपाध्यक्ष मामनचंद, वार्ड 24 से पार्षद गोविंदराम उर्फ बिल्लू बादशाह, वार्ड 25 से पार्षद नरेंद्र सर्राफ, वार्ड 30 से पार्षद संदीप भारद्वाज, वार्ड 18 से पार्षद सचिन जूसवाला, वार्ड 29 से पार्षद विजय तंवर, वार्ड 8 से पार्षद हर्षदीप, वार्ड 31 से पार्षद बलवान सिंह, वार्ड 5 से पार्षद ईश्वर मान, वार्ड 16 से पार्षद ललित सैनी सहित पार्षद प्रतिनिधि में वार्ड 17 से सुभाष तंवर, वार्ड 15 से पवन सैनी, वार्ड नौ से मांगेराम शर्मा, वार्ड 27 से प्रवीण चावला। वार्ड 6 से नरेंद्र तंवर, वार्ड 3 से सुरेन्द्र टीटी शामिल हुए। पार्षदों के साथ कुछ जनसंगठन भी आए। इनमें राजेन्द्र तंवर, रमेश टांक, धर्मबीर ठेकेदार, सुखीराम ठेकेदार, तेजपाल ठेकेदार, महावीर मोखरिया, निखिल धोनी, अजय भाटी, विनोद खत्री, धर्मेंद्र पूनिया, नरेन्द्र रोहिल्ला आदि ने अपना समर्थन दिया। मंगलवार को कुछ व्यापारी, सामाजिक संगठन भी समर्थन देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

केस दर्ज, कार्रवाई नहीं हुई तो लेंगे कोई फैसला
जनस्वास्थ्य विभाग परिसर में सभी कर्मचारी और अधिकारी मामले को लेकर एकत्रित हुए। यहां वक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए बताया कि पुलिस ने केस रजिस्टर्ड कर लिया है और इस मामले में अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है या ढिलाई बरतती है तो बैठक कर आगामी निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर एसई प्रदीप पूनिया, एकईएन सुभाष यादव, विशाल बंसल और अमरजीत माथुर, एसडीओ बलवान शर्मा, आरके मुंझाल, जेई श्रीभगवान, कर्मचारी नेता लीलूराम, पवन, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
वर्जन:::
पुलिस ने मामले में एक्सईएन की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक

फोटो 11, 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें