अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। पीपली वाला जोहड़ लाइन पार निवासी महिला व उसके बेटे के साथ मारपीट कर घर में आग लगाने के मामले में सदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
पीपली वाली जोहड़ी लाइन पार निवासी उषा देवी व उसके बेटे से मारपीट कर उनके घर में आग इसलिए लगा थी कि महिला का बेटा पड़ोस के दो भाइयों का झगड़ा देख रहा था। घर में आग लगाने के बाद आरोपी वहां से 10 हजार रुपये की नगदी व चांदी की पाजेब उठाकर ले गए थे। पुलिस ने मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कृष्ण, पंकज, टींकू व चीकू के खिलाफ केस दर्ज करर जांच शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।