फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राशन डिपू की 15 हजार रूपये की प्रतिभूति राशि जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन राशन डिपू की 15 हजार रुपये की प्रतिभूति राशि जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
राशन वितरण प्रणाली में अनियमितता पाए जाने पर जिले में गत मार्च मास के दौरान तीन राशन डिपो धारकों की 15 हजार रुपये की प्रतिभूति राशि जब्त की गई है और आठ नए डिपो जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुओं का वितरण समय पर व मिलावट रहित करना सुनिश्चित करने के लिए राशन की सरकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। गत मास के दौरान निरीक्षण के समय तीन डिपो में अनियमितता पाई गई, जिसके आधार पर तीन डिपो धारकों की प्रतिभूति 15 हजार रुपये की राशि जब्त की गई है। जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सरकारी दरों पर राशन उपलब्ध करवाने के लिए जिले में कुल 666 दुकानें संचालित हैं, जिनमें से ग्रामीण क्षेत्र में 537 और शहरी क्षेत्र में 129 सरकारी दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें