फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनोद गेट मार्केट प्रधान के घर में चोरी करने के बाद लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी करने के बाद मकान में की तोड़फोड़, लगाई आग
विज्ञापन

भिवानी। दिनोद गेट मार्केट एसोसिएशन के प्रधान के बंद पड़े मकान का ताला तोड़ कर सोमवार रात को चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। जाते हुए चोरों ने तोड़ फोड़ कर मकान में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
दिनोद गेट पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाने वाले सुनील तंवर ने बताया कि उसने हाल ही में बापोड़ा रोड गैस गोदाम के पास शंाति नगर में नया मकान बनाया था। सोमवार रात के चोरों ने मकान के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने गैस सिलिंडर व अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए। चोरी करने के बाद चोर खिड़कियों के शीशे, छत पर लगाई गई सीमेंट की शेड तोड़ डाली। इतना नहीं छत पर लगाई गई प्लास्टिक की टंकी को तोड़ कर नीचे फेंक दिया। इसके बाद जाते हुए मकान में आग भी लगा गए।
विज्ञापन

पुलिस को व्यापारी ने बताया कि इससे पहले भी चोर उसके मकान का गेट उखाड़ कर चोरी कर ले गए थे। उसने बताया कि यह जमीन उसने सुनीता नामक महिला से खरीदी थी। जमीन को लेकर ही कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही है। उसने अंदेशा जताया कि उक्त लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सदर थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जाते हुए गेट पर लिख गए सुनील अब तेरी मौत है...
सुनील तंवर ने बताया कि जाते हुए आरोपी उसके गेट पर जान से मारने की धमकी भी लिख गए। गेट पर कोयले से लिखा हुआ था कि सुनील अब बच नहीं सकता, अब तेरी मौत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें