फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस में सफर के दौरान सीए की छात्रा का पर्स हुआ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्राइवेट बस में सफर के दौरान सीए की छात्रा के बैग से पर्स चोरी हो गया। पर्स चोरी मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी गई। चोरी का शक बस में सवार कुछ युवकों पर है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी के गांव मालकोष निवासी सीमा ने बताया कि गत 29 जून की शाम सवा छह बजे पुराना बस स्टैंड रोहतक से प्राइवेट बस में बैठी थी। उसके पास एक बड़ा बैग था, जिसके अंदर उसने पर्स रखा हुआ था। इस पर्स में सोने की चेन, दो सोने के कड़े, तीन अंगूठियां, एक नाक की लोंग, चांदी की पायजेब व तीन सौ से चार सौ रुपये की नकदी थी। बस में दो-तीन लड़के भी खड़े थे, जो उसके बैग पर लगातार नजर बनाए थे। बस के अंदर खरक आने के बाद उसने अपने बैग में लेडिज पर्स संभाला तो गायब मिला। उसने बताया कि पर्स के अंदर ही उसके गहनों के अलावा दो एटीएम व एक पेन ड्राइव भी था। उसने पर्स चोरी का शक बस में सवार युवकों पर जताया और मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने सीमा की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ पर्स चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें