फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गई महिला को पीटा, गले में रस्सी डालकर हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। करीब छह महीने पहले शादी हुई और अब मायके से ससुराल पहुंची महिला से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। महिला का आरोप है कि गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया गया। घायल महिला को उसके भाई ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढिगावामंडी निवासी नवीन कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर 2018 को उसकी बहन मनीषा की शादी कैरू निवासी त्रिभुवन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करने लगे। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इसी के चलते मनीषा ने कुछ अर्से पहले महिला पुलिस थाने में शिकायत दी थी। जिस पर ससुराल पक्ष वालों ने महिला पुलिस थाने में लिखित में आश्वासन देकर उसे ठीक से रखने की बात कही थी। इसके बाद रविवार को उसकी बहन मनीषा को उसका जीजा त्रिभुवन अपने साथ ले गया था। उसकी बहन का ससुराल पहुंचने के बाद फोन आया कि वह पहुंच गई है। इसके करीब दो घंटे बाद फिर फोन आया कि उसके साथ मारपीट की गई है और उसकी जान लेने की भी कोशिश हुई है। मनीषा के गले में रस्सी डालकर उसकी जान लेने के प्रयास के दौरान उसने भागकर अपनी जान बचाई और गांव के बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद भाई को सूचना दी। नवीन अपनी बहन को लेकर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंचा, जहां पर कैरू पुलिस चौकी के जांच अधिकारी ने बयान दर्ज किए। नवीन ने मामले की जांच महिला पुलिस थाने से कराए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें