लोहारू। फरटिया ताल सड़क मार्ग फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले दो युवकों से आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 214321 रुपये लूटने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने मौके का दौरा किया और मामले में जांच करते हुए अज्ञात ऑल्टो सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार वासी भादवाड़ी तहसील खंडेला जिला सीकर राजस्थान और छत्तर सिंह जिला भरतपुर राजस्थान के रहने वाले हैं, जो एक पिलानी राजस्थान की एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। इसी सिलसिले में वे सोहांसरा में उगाही करने के लिए आए थे और दो लाख 14 हजार 321 रुपयों की उगाही की। इसके बाद वे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पिलानी जाने लगे तो फरटियाताल सड़क मार्ग पर करीब 03:30 पर लोहारू से पहले नहर के पास पीछे से आल्टो कार आई और उनकी मोटरसाइकिल के आगे गाड़ी लगा दी। दोनों मोटरसाइकिल सवार लोगों की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर उगाही की गई 214321 रुपये हजार की रकम लूट कर सोहांसरा की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद थाना प्रभारी कर्णपाल सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।
थाना प्रभारी कर्णपाल सिंह ने बताया कि उक्त मामले में दोनों युवक दिगंबर फाइनेंस कंपनी में आरओ के पद पर काम करते हैं। बताया जाता है कि उक्त कंपनी महिलाओं को ग्रुप में लोन देती है। पीड़ित राज कुमार के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई के लिए टीम गठित कर दी गई हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्र के लोगों की मांग है कि पुलिस इस प्रकार के मामलों में मुस्तैदी दिखानी चाहिए परंतु इस प्रकार का काम धरातल पर कतई दिखाई नहीं दे रहा है।