फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, 40 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। पिछले दो माह में चोरी की 22 वारदातें हो चुकी है। बीती रात भी चोरों ने एक किराना दुकान के ताले चटकाकर 40 हजार की नकदी चोरी कर ली। वहीं विद्यानगर में एक प्लाट से सीसीटीवी कैमरे व हार्ड डिस्क चोरी कर ली गई।
विज्ञापन

पहला मामला रोहतक रोड स्थित बजरंगबली कॉलोनी स्थित एक किराना स्टोर का ताला चटकाकर चोर हजारों रुपयों की नगदी पर हाथ साफ कर ले उड़े। घटना की शिकायत सिटी पुलिस को दी गई। पुलिस को दी शिकायत में बजरंगबली कॉलोनी निवासी मोनू ने बताया कि उसके मकान के पास ही गली के अंदर उसने सुनील किरयाणा स्टोर नाम से दुकान कर रखी है। गत 21 जून की देर रात दस बजे वह अपनी दुकान बढ़ाकर घर चला गया था। अगली सुबह छह बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर पहुंचकर देखा तो चोरों ने सामान बिखेर रखा था। मोनू ने बताया कि दुकान के अंदर करीबन 40 हजार रुपये रखे हुए थे, जो नहीं मिले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सिटी पुलिस ने किरयाणा स्टोर के अंदर हुई चोरी की वारदात के बाद मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और मोनू की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
वहीं दूसरे मामले में विजय नगर निवासी रोहताश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेवानिवृत्त एसडीओ हैं। उसका एक प्लाट दो कनाल का विद्यानगर कॉलोनी में है। बीती रात राजेश व श्यामलाल सहित 12-13 लोगों ने उसके प्लाट की दीवार तोड़ डाली और एक कमरे का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरे का सिस्टम ही तहस-नहस कर दिया। सीसीटीवी तोड़ डाले और हार्ड डिस्क भी निकाल ले गए। आरोपियों ने एक तरफ की दीवार तोड़ने के बाद वहां पर एक लोहे का दरवाजा भी लगा दिया। आरोपियों के खिलाफ भी उसने पहले भी पुलिस में दीवार तोड़कर जबरन प्लाट कब्जाने की शिकायत पुलिस में दी थी, जिस पर मुकदमा भी दर्ज किया हुआ है। आरोपी राजेश पुलिस में कांस्टेबल लगा हुआ है। जबकि दूसरा आरोपी प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। आरोपियों ने करीब 35 हजार रुपये का नुकसान किया है। आरोपियों ने उनके मजदूरों को भी जबरन डरा धमकाकर भगा दिया है, जबकि उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें