फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी पर की थी किसान ताराचंद की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहारू। गोठड़ा के किसान ताराचंद की हत्या कुछ दिन पूर्व उसकी साथी राम सिंह ने मामूली कहासुनी के बाद ईंट मारकर की थी। पुलिस ने आरोपी गांव के रामसिंह और जेसीबी चालक बेदी बारवास को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी राम सिंह की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट, मृतक की शर्ट और अंगोछा बरामद किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गोठड़ा गांव में किसान ताराचंद की हत्या कर दी गई थी। उसका शव बुधवार को गांव की बणी में मिला था। मृतक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बुधवार रात्रि को ताराचंद के दो साथी घर से बुलाकर ले गए थे। सुबह बणी में वह मृत मिला। मृतक के पिता दयानंद निवासी गोठड़ा ने गांव के रामसिंह और बेदी गांव बारवास पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मृतक के पिता के बयान पर रामसिंह और बेदी पर मामला दर्ज किया था। डीएसपी गजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान ताराचंद हत्या मामले में दोनों आरोपियों से घटना स्थल की निशानदेही करवा ली गई है घटना स्थल से तोलिया, ईंट एवं शर्ट बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया है कि ताराचंद के साथ कुछ दिन पहले मामूली बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। जिसके चलते उन्होंने ताराचंद की हत्या कर दी। हत्या का प्लान बुधवार को ही बनाया था। पहले लात घूंसों से पीटा। ईंट मारी और फिर मृतक की ही शर्ट का फंदा बनाकर वहां घसीटा गया। जिसके कारण ताराचंद की मौत हुई। उन्होंने बताया कि अभी जांच जारी है मामले में और भी पहलू सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें