फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर बैंक मैनेजर से छीनी पांच हजार की नकदी और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। इंडिगो कार में लिफ्ट लेकर बैठे बैंक मैनेजर से गाड़ी के अंदर सवार तीन बदमाशों ने पांच हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। बैंक मैनेजर के साथ मारपीट कर उन्हें तिगड़ाना मोड़ के समीप ही गाड़ी से नीचे उतार कर फरार हो गए। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने स्नेचिंग का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 13 निवासी उमेद सिंह ने बताया कि वह यूको बैंक में मैनेजर है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग कलानौर शाखा में है। गत शनिवार की शाम छह बजे वह किसी कार्य से अपने गांव जाटूलुहारी में गया हुआ था। उसी दिन रात करीबन नौ बजे गांव से वह अपने सेक्टर 13 स्थित मकान पर लौटने के लिए गांव के बस स्टैंड पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान हांसी की तरफ से एक इंडिगो गाड़ी आई, जिसमें तीन युवक पहले से ही सवार थे। उन्होंने उसे भिवानी तक जाने की बात कही। जब वह गाड़ी में बैठ गया तो तीनों युवकों ने तिगड़ाना मोड़ से पहले ही गाड़ी रोक ली और फिर उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब से पांच हजार रुपये की नकदी व उसका मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपियों ने उसे तिगड़ाना मोड़ के समीप ही गाड़ी से नीचे धक्का दे दिया और फरार हो गए। उसने किसी तरह परिजनों को सूचना दी और सदर थाना में पहुंचे। पुलिस ने उमेद सिंह की शिकायत पर नगदी व मोबाइल फोन छीनने के मामले में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें