भिवानी। सदर थाना पुलिस ने गाड़ी छीनने के मामले में बदमाश विनोद मित्ताथल के साथी खरक कलां वासी कुलदीप सोमी को गिरफ्तार किया है। विनोद मित्ताथल ने 14 सितंबर 2017 में अपने साथियों के साथ मिलकर गाड़ी छिनी थी।
जुई कलां पुलिस चौकी के एएसआई सतीश ने अपनी टीम के साथ गाड़ी छिनने के मामले में खरककलां निवासी कुलदीप उर्फ सोमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूला। नया बाजार निवासी प्रदुमन ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी थी कि 14 सितंबर 2017 को कायला और सांकरोड़ के बीच नहर के पास उसकी गाड़ी के आकर एक गाड़ी रुकी। जिसमें से चार लोग उतरे। आरोपियों ने उसकी गाड़ी छीन ली और फिर फरार हो गए। सदर पुलिस ने इस संबंध में वाहन छीनने का केस दर्ज किया था। एएसआई सतीश ने इस मामले में वांछित तीसरे आरोपी कुलदीप उर्फ सोमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गहन पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाड़ी छिनने की वारदात को करना कबूल किया है। इस मामले में उसके साथी विनोद मिताथल व प्रवीन मालवास देवसर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में वांछित चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। जांच टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।