फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम ने छापेमारी कर पकड़े 170 चोर, 15 लाख लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गर्मी में ओवरलोडिंग से लगातार ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतों के बाद शनिवार को बिजली निगम ने पूरे सर्कल में एक साथ छापेमारी की। निगम की 40 टीमों ने छापेमारी कर 170 बिजली चोर पकड़े। जिन पर करीब 15 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

गर्मी में शहरी और ग्रामीण फीडरों पर अनाधिकृत बिजली लोड के चलते बिजली ट्रांसफार्मर भी हाफ रहे थे। निगम द्वारा उपभोक्ताओं द्वारा घोषित लोड से अधिक बिजली का इस्तेमाल किए जाने पर निगम अधिकारियों ने छापामारी का प्लान तैयार किया। इसी के तहत शनिवार सुबह ही छापेमारी शुरू कर दी। बिजली चोर कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बिजली निगम की छापामार टीम ने उनके घर पर दस्तक दे दी। बिजली चोरी पकड़ने की इस मुहिम की भनक लगने के बाद बिजली चोरों में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान निगम अधिकारियों के सामने बिजली मीटरों के साथ छेड़छाड़ कर बिजली चोरी के मामले भी पकड़े गए। निगम अधिकारियों ने जिन मीटरों के साथ छेड़छाड़ या गड़बड़ी कर बिजली चोरी की जा रही थी, उन मीटरों को उखाड़ा और उनकी जगह दूसरा बिजली मीटर लगाया। संदिग्ध बिजली मीटर को निगम अधिकारियों ने विडियोग्राफी कराकर उसे मौके पर ही सील कर दिया, जिसे बाद में जांच के लिए निगम की लैब में भेजा जाएगा। वहीं निगम अधिकारियों ने कई जगह तो स्ट्रीट लाइट के तार में कुंडी डालकर घरों में बिजली चोरी के मामले भी पकड़े। अधिकांश शहरी फीडरों को पिल्लर बॉक्स यानी नंगी तारों की बजाए आरंमड या फोरकोर केवल के जरिए बिजली चोरी रहित बनाया हुआ हैं, मगर इन इलाकों में भी छापामारी के दौरान निगम अधिकारियों ने काफी लोगों को धड़ल्ले से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।
निगम टीमों ने की वीडियोग्राफी
बिजली निगम टीमों ने जहां भी बिजली चोरी पकड़ी, वहां पहले अपने-अपने मोबाइल से विडियो बनाई ताकि उपभोक्ता बाद में नकार न सके। अधिकतर जगह अलग से तार जोड़कर कुंडी कनेक्शन कर बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन

निगम द्वारा बिजली मीटरों में गड़बड़ी कर चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। सोमवार तक जुर्माने की राशि का पूरी तरह से आंकलन कर निर्धारण किया जाएगा। जिन बिजली चोरों को पकड़ा है, उन्होंने निर्धारित अवधि में जुर्माना राशि निगम खाते में जमा नहीं कराई तो उनके खिलाफ बिजली एवं सिंचाई रेवाड़ी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिसमें बिजली चोरी पर सजा का भी प्रावधान किया हुआ है।
विज्ञापन

- राजकुमार राजौरिया, निगम महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें