फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक के ज्वाइंट बैंक खाते से निकाले 36500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बहल क्षेत्र के गांव ओबरा में एक सैनिक के ज्वाइंट बैंक खाता से धोखाधड़ी कर 36500 रुपये की नकदी निकाले जाने का मामला सामने आया है। सैनिक की पत्नी की शिकायत पर बहल पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ओबरा निवासी अनील देवी ने बताया कि उसके पति सत्यवान फौज में नौकरी करते हैं और फिलहाल उनकी पोस्टिंग त्रिपुरा में है। उसका अपने पति के साथ भिवानी के एसबीआई बैंक शाखा में ज्वाइंट बैंक खाता खुला हुआ है। गत दो मई को उसने बहल शाखा के एटीएम से 15 हजार रुपये निकाली थी। जिसके बाद उसके बैंक की पासबुक और एटीएम भी उसी के पास थी। लेकिन गत तीन से लेकर 10 मई के बीच उसके बैंक खाते से एक बार दस हजार, दूसरी बार नौ हजार, तीसरी बार फिर नौ हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद उसने अपना बैंक अकाउंट जांचा तो खाते में सिर्फ साढ़े आठ हजार रुपये ही बचे थे। इस पर उसके पति का फोन आया, जिस पर उसके बेटे को उसने भिवानी की मुख्य शाखा में पासबुक अपडेट कराने भेजा। जब उसका बेटा भिवानी ब्रांच में पासबुक अपडेट करा खाते से निकली राशि की पड़ताल करने पहुंचा तो इसी दरमियान साढ़े आठ हजार रुपये भी खाते से निकाल लिए गए और बैलेंस शून्य हो गया। बैंक अधिकारियों से पड़ताल के बाद पता चला कि एटीएम के जरिये उनके बैंक खाता से हांसी व बरेली से पैसे निकाले गए हैं। जिसके बाद अनिल देवी ने मामले की शिकायत बहल पुलिस थाने में दी। अनिल देवी की शिकायत पर बहल पुलिस ने खाते से पैसे निकालने के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें