फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में रेलवे स्टेशन पर मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बीती शाम भिवानी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति के संदिग्ध हालत में बेहोश पड़ा होने की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने स्टेशन पर पहुंचकर बेसुध पड़े व्यक्ति को सरकारी एंबुलेंस के जरिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गर्मी और बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है जबकि उसका विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार शाम को करीब 55 वर्षीय व्यक्ति बेसुध देखा गया था। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से इमरजेंसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। इलाज के दौरान उसकी तबीयत में सुधार भी हुआ मगर देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। चिकित्सक के अनुसार पहले मृतक का बीपी काफी लो था। इलाज के दौरान कुछ सुधार हुआ। बाद में उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
राजकीय रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि स्टेशन अधीक्षक ने फोन पर स्टेशन पर एक व्यक्ति के बेसुध पड़े होने की सूचना उन्हें दी गई थी। इस पर उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, मगर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें