फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन पकड़वा सकता था, इसलिए कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हेतमपुरा-ललहाना मार्ग पर सात मई 2016 में जलते मिले शव का इनामी बदमाश विनोद मित्ताथल ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने साथी पुर वासी नवीन शर्मा की हत्या की थी। पहले गोली मारकर हत्या की और फिर शव को जला दिया। जब उससे पूछा गया कि ऐसा क्यों किया तो विनोद ने बताया कि नवीन ने लोगों ज्यादा मिलना-जुलना शुरू कर दिया था। उसे शक हो गया था कि वह उसे पकड़वा सकता है। इसलिए उसकी हत्या की। यह खुलासा इनामी बदमाश विनोद मित्ताथल ने सदर थाना पुलिस की पूछताछ में किया। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के बाद अब सदर थाना पुलिस ने विनोद मित्ताथल को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने सात मई 2016 में हेतमपुरा-ललहारा मार्ग पर जलते मिले शव की पहचान होने के बाद इस हत्याकांड में विनोद को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसके साथ उसका साथी सुनील बजीणा व अन्य थे। कुछ दिन बाद विनोद ने सुनील बजीणा की भी हत्या कर दी थी। पुलिस अब उसके साथियों के बारे में भी पूछताछ में जुटी है।
बोलेरो गाड़ी छीनी, प्रयोग की और फिर आग लगा दी
सदर थाना पुलिस ने बदमाश विनोद मित्ताथल के साथी बदमाश प्रवीण को भी पांच दिन की गाड़ी लूट की वारदात में रिमांड पर लिया है। बदमाश प्रवीण ने 29 दिसंबर 2017 में गोलागढ़ और खैरपुरा के बीच हनुमान गेट वासी सतीश सैनी की बोलेरो गाड़ी छीनी थी। पूछताछ में प्रवीण ने बताया कि लूट मामले में उसके साथ विनोद मित्ताथल, राजस्थान वासी रामनिवास, सन्नी, कुलदीप भी शामिल थे। करीब सात माह पूर्व यह गाड़ी उन्होंने बजीणा-बिरण के बीच जला दी। पुलिस सतीश सैनी को लेकर गाड़ी के पास पहुंची। जिस पर उसने अपनी गाड़ी पहचान ली। पुलिस अभी मामले में और पूछताछ में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि बदमाश प्रवीण ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाड़ी लूटी और उसे प्रयोग करने के बाद जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें