फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय परिसर में दो छात्र गुटों में झगड़ा, एक युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शनिवार दोपहर को हांसी रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर में दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के एक छात्र पर चाकू हमला कर घायल दिया। गंभीर हालत में छात्र को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद करीबन 2 बजे हांसी रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में अचानक ही छात्रों के बीच अफरा तफरी मच गई। परिसर के अंदर हुए हंगामे में कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही एक छात्र पर कुछ युवाओं ने चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में गांव बामला निवासी एक युवक को गंभीर चोटें आई। घायल संदीप के कुल्हे व पेड़ की साइड में व बाजू पर चाकुओं से गोद डाला। विवाद युवती को कॉमेंट करने पर हुआ बताया जा रहा है। विवाद में दो छात्र गुटों में जमकर हंगामा हुआ। घायल संदीप को इमरजेंसी में दाखिल किया गया है और वह मामले में कुछ नहीं बोल रहा है। वहीं टीआईटी चौकी पुलिस इंचार्ज बीर सिंह का कहना है कि घायल के बयान दर्ज किए जाएंगे और बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्र गुटों की भिड़ंत से कॉलेज में भी तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें