फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों का जखीरा : आरोपियों को भेजा छह दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों का जखीरा : आरोपियों को भेजा छह दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

लोहारू। कुड़ल गांव की बैणी से पकड़े गए पांच बदमाशों को भिवानी सीआईए ने लोहारू की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें छह दिन के पुलिस रिमांड के लिए भेज दिया गया है।
ज्ञात हो कि सोमवार रात्रि को कुड़ल गांव की बैणी से राजस्थान निवासी संदीप, सोनीपत जिले के निवासी सोमवीर, जींद जिले के अनिल, प्रदीप एवं धर्मवीर नामक आरोपियों को भारी हथियारों के जखीरे के साथ उस समय पकड़ा था जब वो किसी बड़ी आपराधिक योजना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सीआईए भिवानी ने सभी आरोपियों को लोहारू की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड में प्रदेश की कई आपराधिक वारदातों सहित सोनीपत में गत दिनों हुई कैश वैन की लूट की घटना का पर्दाफाश होने की संभावना है।
सीआईए भिवानी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को लोहारू की अदालत पेश करने के बाद को छह दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें