फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्सनल गाड़ी से चार पुलिसकर्मी आरोपी को पहुंचे थे गिरफ्तार करने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। गांव कैरू में लड़ाई-झगड़े के मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कैरू चौकी इंचार्ज पर्सनल गाड़ी में चार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ आरोपी के घर पहुंचा। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने लगी तो परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके चलते गली में करीब आधा घंटे तक हंगामा हुआ।
कैरू चौकी इंचार्ज सतबीर ने बताया कि कैरू में कुलदीप अपनी नानी के घर रहता है। करीब 10-12 दिन पहले आरोपी ने गांव के युवक के साथ मारपीट की थी। इसके चलते उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। रविवार को वह टीम के साथ गांव में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचा था। वहां पर परिजनों ने उसे गिरफ्तार नहीं करने दिया और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। वे आरोपी को गिरफ्तार करके चौकी में ले आए। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पर्सनल गाड़ी में चार पुलिसकर्मियों के साथ जाने की जरूरत क्या पड़ी। ऐसा कौन सा दबाव चौकी इंचार्ज पर आ गया था कि उसे इतनी मारपीट करके आरोपी को गिरफ्तार करना पड़ा। मामले की एक वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हुई है जिसमें नातिन को छुड़ाने आई बुजुर्ग महिला को पुलिसकर्मी घसीटते हुए साइड में कर रहे हैं। पुलिसकर्मी आरोपी के साथ भी बुरी तरह से मारपीट करते वीडियो में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिली है कि एक केस में कैरू चौकी पुलिस तफ्तीश के लिए गई थी। जहां पर आरोपी के परिवार के लोगों द्वारा पुलिस के साथ हाथापाई की गई और चोट मारी गई है। मामले में तोशाम पुलिस द्वारा केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-गंगाराम पूनिया, एसपी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें