फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिग़ावा मंडी में शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर चले चाकू, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लोहारू। क्षेत्र के ढिग़ावा मंडी कस्बे में बीती रात्रि एक शादी समारोह में डीजे को लेकर हुए विवाद में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो को भिवानी और एक को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना के बाद रात्रि में ही लोहारू पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर कार्यवाही शुरू कर दी है। इधर रविवार दोपहर पूर्व डीएसपी कुलदीप सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना कर प्रभावी कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के सिंघानी गांव के निवासी सेठ रामबिलास के लड़के की शादी के कार्यक्रम का आयोजन ढिग़ावा मंडी कस्बे के अग्रसेन भवन में किया गया था। इसी शादी समारोह में कुछ युवक आए हुए थे और रात्रि करीब 11 बजे डीजे का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सिंघानी निवासी विकास, धमेेंद्र और रविंद्र नामक युवकों का गोविंदपुरा निवासी संजीत नामक युवक से डीजे को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत चाकूबाजी तक आ गई। उन्होंने बताया कि गोविंदपुरा निवासी संजीत ने चाकू से सिंघानी निवासी विकास, धर्मेंद्र और रविंद्र कुमार को घायल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना कर कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घायल विकास को हिसार और धर्मेंद्र व रविंद्र को भिवानी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विकास के बयान के आधार पर गोविंदपुरा निवासी संजीत के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें