फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आई बुजुर्ग महिला भूली रास्ता, छह घंटे तक महिला के परिजनों को तलाशती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। कीर्तिनगर कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति के बैंक के खाते से नई दिल्ली के बाटला डिफेंस कॉलोनी के एटीएम से धोखाधड़ी से 40 हजार रुपये निकालने मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कीर्तिनगर कॉलोनी निवासी खुशीराम शर्मा ने बताया कि उसके पास गत 27 फरवरी की रात 12 बजकर 35 मिनट पर फोन आया। उस पर बोलने वाले युवक ने कहा कि आपने अपने एटीएम से कोई राशि निकाली है, इस पर उसने कहा कि एटीएम से कोई राशि नहीं निकाली गई। इसके बाद उसने देखा कि फोन पर उसके बैंक खाता से 28 फरवरी की रात एक बजे 40 हजार रुपये की नगदी निकाली गई। उसका कहना है कि उसने किसी को भी अपना एटीएम नहीं दिया और न ही पासवर्ड बताया था। उसके बैंक खाते से धोखाधड़ी से राशि निकाली गई है। जिसकी शिकायत भी उसने एसबीआई बैंक के अधिकारियों को दी। बैंक में जब अधिकारियों ने इस मामले की पड़ताल की तो पता चला कि उसके बैंक खाते से नई दिल्ली के बाटला डिफेंस कॉलोनी के एटीएम से ये नगदी निकाली गई है। सिविल लाइन पुलिस ने खुशीराम शर्मा की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें