भिवानी। दहेज प्रताड़ना के अलग-अलग पांच मामलों में 20 पर केस दर्ज किया गया है। दो मामलों में कुकर्म कर प्रताड़ित करने के भी आरोप है। पुलिस शिकायतों के बाद जांच में जुटी है।
पहला मामला रामगंज मोहल्ला का रहा। यहां महिला कंचन की शिकायत पर पुलिस ने पिलानी वासी मुकेश, सुनील, पूजा, अरविंद पर केस दर्ज किया गया। दूसरा डाबर कॉलोनी का रहा। यहां महिला नीलम की शिकायत पर विकास, सविता, संदीप, सोनू, कृष्ण पर केस दर्ज किया गया। तीसरा मामला भी डाबर कॉलोनी का है यहां महिला ललिता की शिकायत पर पुलिस ने विपिन, वेदप्रकाश, राम दुलारी पर केस दर्ज किया। चौथे मामले में एक व्यक्ति ने उसकी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर रोहतक वासी आशीष, रामबीर, कृष्ण, दीपिका पर केस दर्ज किया है। पांचवां मामला लोहारू क्षेत्र का रहा। यहां अलाउदीनपुर वासी ममता की शिकायत पर पुलिस ने भ्रम, कृष्णा, राज कला, सोमबीप, पूजा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।