फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉरपियों की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

भिवानी। गांव रेवाड़ी खेड़ा के समीप वीरवार की सुबह स्कॉर्पियो की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। गांव रेवाड़ी खेड़ा निवासी सुरेश व उसका साथी सतपाल बाइक पर सवार होकर सतनाली से रेवाड़ी खेड़ा जा रहे थे। इसी दौरान गांव रेवाड़ी खेड़ा के समीप रोहतक की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक ले जाते समय रास्ते में ही सुरेश की मौत होने पर उसे वापस भिवानी सामान्य अस्पताल लाया गया। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। स्कॉर्पियो चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस के एएसआई सत्यवीर ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने सुरेश के शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर रही है। फरार चालक को भी जल्द ही तलाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें