बहल। चंडीगढ़ हाईकोर्ट में वकालत कर रहे अधिवक्ता की गाड़ी को एक बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वकील व उसका मुंशी घायल हो गए जिनको हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में हिसार के लक्ष्मी विहार कॉलोनी, कैमरी रोड निवासी वकील नवीन ने बताया कि वह चंडीगढ़ हाईकोर्ट में वकालत करता है। अभी हाईकोर्ट की छुट्टियां होने से वह अपने घर आए हैं। वह 14 अप्रैल को अपने मुंशी अशोक के साथ किसी केस के सिलसिले में अपने बलेनो गाड़ी से बुढ़ेड़ा गांव गए थे। वापस लोटते समय शाम को करीब साढ़े चार बजे जब वे तीन-चार किमी ओबरा की तरफ पहुंचे तो उनके आगे एक बुलेरो चालक अपनी गाड़ी को गफलत से चला रहा था। कुछ दूर चलते ही बुलेरो चालक ने बिना किसी संकेत के अपनी गाड़ी को अचानक गलत दिशा में मोड़ दी। इससे मेरी गाड़ी बुलेरो से टकरा गई तथा मुझे व मेरे मुंशी को गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने उनको पहले ढिगावा के नर्सिंग होम में तथा बाद में हिसार के अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।