फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से कार टकराई, बुजुर्ग की मौत, महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, महिला गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहल। बहल-लोहारू मार्ग पर शुक्रवार सुबह 9 बजे एक तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने आल्टो कार को टक्कर मार दी। इससे कार चालक बहल के व्यापारी गंगाबिशन व एक अन्य महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बाद में हिसार ले जाते समय घायल गंगाबिशन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर क्रेटा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, सिरसी निवासी गंगाबिशन (55) बहल कस्बे में अनाज का व्यापार करते थे। इसके अलावा वे प्रॉपर्टी के व्यवसाय से भी जुड़े थे। वे शुक्रवार को सुबह 9 बजे ऑल्टो कार से बहल स्थित मकान से अपने छोटे भाई हरिकृष्ण के साथ गांव सिरसी जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार में एक राहगीर महिला ने भी लिफ्ट मांगी थी, जिसे भी उन्होंने अपनी गाड़ी के अंदर बैठा लिया था। बहल से चलकर जैसे ही वे गणपति डेयरी के करीब पहुंचे तो लोहारू की तरफ से तेज गति से आ रही क्रेटा गाड़ी ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में गंगाबिशन तथा एक अन्य महिला बुरी तरह से घायल हो गए। गंगाबिशन ने हिसार ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि घायल महिला हिसार के अस्पताल में उपचाराधीन है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लिया तथा शव का लेाहारू में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 फरवरी को हुआ था व्यापारी की मां का निधन
व्यापारी गंगाबिशन के निधन की सूचना मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उनके पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि गंगाबिशन की माता का निधन 17 फरवरी को हुआ था। अभी मां के शोक के दिन भी पूरे नहीं हुए थे हादसे में बेटे का निधन हो गया। महज पांच दिन के अंतराल पर घर से दो लोगों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गंगाबिशन अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र व एक पुत्री छोड़कर गए है।
फोटो 17
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें