फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

206 उपभोक्ताओं पर लगाया बिजली निगम ने 54 लाख 33 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
206 उपभोक्ताओं पर बिजली निगम ने लगाया 54 लाख 33 हजार रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए एक विशेष जांच अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान फरवरी के अंत तक बिजली चोरी करने में संलिप्त पाए गए 206 उपभोक्ताओं पर निगम ने 54 लाख 33 हजार रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन

निगम की ओर से बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए उपभोक्ताओं के घरों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान गत मास के अंत तक बिजली चोरी करने के 206 उपभोक्ता दोषी पाए गए। इन उपभोक्ताओं में 166 घरेलू उपभोक्ता, 35 गैर घरेलू उपभोक्ता, चार कृषि नलकूप और एक औद्योगिक प्रतिष्ठान उपभोक्ता शामिल है। इन पर निगम ने 54 लाख 33 हजार रुपये जुर्माना किया है। विभाग ने विशेष जांच अभियान के दौरान जनवरी के अंत तक 2947 उपभोक्ताओं के मीटरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 1793 घरेलू, 749 गैर घरेलू, 269 कृषि नलकूप और 136 औद्योगिक प्रतिष्ठानों के उपभोक्ता शामिल थे। निरीक्षण के दौरान 1044 उपभोक्ताओं के मीटर त्रुटिपूर्ण पाए गए। इनमें 704 घरेलू, 208 गैर घरेलू, 131 कृषि नलकूप और एक औद्योगिक प्रतिष्ठान का उपभोक्ता शामिल था। निगम द्वारा त्रुटिपूर्ण पाए जाने वाले मीटरों के स्थान पर नए इलेक्ट्रोनिक मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा बिजली की चोरी करने के दोषी पाए गए 130 उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें