फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोती, दो खोखो में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। देर रात 2:04 मिनट पर रेलवे स्टेशन के नजदीक आंबेडकर चौक पर लगी डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर शरारती युवक ने कालिख पोत दी। इसके अलावा एक भाजपा नेत्री की मां के दो खोखों में आग लगा दी। आग से करीब छह लाख का सामान जलने का अनुमान है। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। शरारती तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास एक पत्र छोड़ा, जिसमें एक जाति विशेष का नाम लिखकर लिखा है राज वे लाते हैं। इतना ही नहीं जिन खोखो के पास आग लगाई गई, वहां डॉ. आंबेडकर के चित्र फाड़कर फेंके। कालिख पोतने की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। मगर आरोपी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती के दिन हुई इस घटना के प्रति लोगों ने एकत्रित होकर रोष जताया। लोगों के बीच पहुंचे एसडीएम और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जिस पर लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई वह फैसला लेंगे।
विज्ञापन

मामला देर रात का है। शरारती तत्वों ने पहले रेलवे स्टेशन के नजदीक डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोती और फिर करीब तीन सौ मीटर दूर सब्जी मंडी के नजदीक भाजपा नेत्री की मां बिमला के दो खोखा दुकानों में आग लगा दी। इन दुकानों में कॉस्मेटिक सामान था। आग लगी तो आसपास के लोग उठे और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। आसपास के दुकानदारों और दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने तक खोखे और उनमें रखा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान मालिक बिमला के अनुसार करीब छह लाख का नुकसान उन्हें हुआ।

पहले लोगों के जाने का किया इंतजार, फिर पोती कालिख
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने की घटना वहां एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। जिसमें रात करीब 2:04 पर एक युवक आंबेडकर की प्रतिमा के नजदीक आता है। वह कुछ समय रुककर वहां से गुजर रहे लोगों के जाने का इंतजार करता है। फिर चारों तरफ देखता है कि कोई आ तो नहीं रहा। कोई नजर नहीं आने पर वह कालिख लगाता है। वह मुंह पर कपड़ा बांधे है।
विज्ञापन


पंचायतियों ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
घटना को लेकर सर्वसमाज के लोगों ने रोष जताया। घटना के रोष स्वरूप सब्जी मंडी में एकत्रित होकर सर्व समाज के लोगों ने एक स्वर में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पंचायत ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए दो दिन का वक्त दिया है। जन अधिकार सुरक्षा मंच के अध्यक्ष विजय गुरावा ने बताया कि बीती रात्रि अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर कालिख पोती गई है और एक जाति विशेष से टकराव करवाने के उद्देश्य से लिखे गए दो पत्र मिले हैं। बिमला देवी की दुकान को आग लगाकर वहां बाबा साहेब का चित्र फाड़कर रखना यह साबित करता है कि सामान्य वर्ग व अनुसूचित जाति के लोगों के बीच टकराव करवाने की यह एक गहरी साजिश है।
सीआईए, साइबर सेल, एफएसएल टीम ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद एफएसएल, सीआईए, सहित पुलिस की साईबर क्राइम व गुप्तचर विभाग सहित विभिन्न टीमें मोर्चा संभालते हुए मामले की जांच में जुटी हैं और हर पहलु से जांच की जा रही है। वहीं लोहारू में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

गंभीर और शर्मनाक घटना
जिन दो दुकानों को आग लगाया उनकी मालकिन भाजपा युवा मोर्चो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रेखा टंडन की मां बिमला देवी हैं। रेखा टंडन ने बताया कि कल बाबा साहेब की जयंती पर लोहारू में पहली बार शोभायात्रा निकालने का कार्यक्रम तय किया गया है और ऐसे मौके पर इस प्रकार की वारदात का होना शर्मनाक है। बाबा साहेब की प्रतिमा पर कालिख पोतने व आगजनी के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो ताकि समाज में भाईचारा बना रहे।

मामले की जांच के लिए सीआईए सहित कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने व आगजनी का मामला दर्ज किया गया है।
गजेंद्र सिंह, डीएसपी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे। सभी सीसीटीवी की जांच की जाएगी और जो खराब होंगे उन्हें दुरूस्त करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त रात्रि गश्त, सर्विलांस बढ़ाने सहित सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. वेदप्रकाश, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें