फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़दू चैना रजवाहे पर लगाई गई टाइल लाइनिंग तोड़कर लाखों का सामान किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। लोहारू जल सेवाएं परिमंडल के अंतर्गत गांव बड़दू चैना रजवाहे पर विभाग द्वारा हाल ही में लगाई गई लाखों की टाइलें उखाड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। सिंचाई विभाग के एसडीओ की शिकायत पर लोहारू पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बडदू चैना रजवाहे की बुर्जी संख्या 14800 से 16000 व 17000 से 18000 तक और 18800 से लेकर 19500 तक टाइल लाइनिंग उखाड़ दी। जिससे सिंचाई विभाग को टाइल लाइनिंग में 8 लाख 13 हजार 677 रुपये का नुकसान हुआ, जबकि कोपिंग मात्रा में 9 लाख 15 हजार 733 रुपये का नुकसान विभाग को झेलना पड़ा। लोहारू जल सेवाएं परिमंडल के अंतर्गत करीबन 18 लाख रुपये का नुकसान हो गया। लोहारू पुलिस ने इस सम्बंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें