फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध के लिए ले जाए जा रहे 19 ऊंट पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तेरह ऊंट तस्करों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

राजस्थान से खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गोसेवकों की सूचना पर पुलिस ने 13 ऊंट तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 19 बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी लोग यूपी के रहने वाले हैं। आरोप है कि ये लोग ऊंटों को राजस्थान से खरीद कर उत्तर प्रदेश में वध के लिए ले जा रहे थे।
गोसेवकों की सूचना के बाद पुलिस ने गुजरानी मोड़ पर नाका लगाकर इन ऊंट तस्करों को गिरफ्तार किया। गो सेवक संजय परमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग ऊंटों की तस्करी कर वध के लिए उत्तर प्रदेश ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल धर्मवीर ने बताया कि गोसवकों ने सूचना दी थी कि उत्तर प्रदेश के कुछ लोग ऊंटो की तस्करी कर महम रोड से गुजरने वाले हैं। इसके आधार पर उन्होंने चौकी के सामने नाका लगाया। इसके कुछ समय बाद छह ऊंट रेहड़ियों के खींचते हुए ला रहे थे और इनके पीछे 13 ऊंट आ रहे थे। उन्होंने बताया कि ये लोग राजस्थान के नवलगढ़ क्षेत्र से एक ऊंट को 19-20 हजार रुपये में खरीदते हैं और उत्तर प्रदेश जाकर अपना मुनाफा लेकर आगे वध के लिए बेच देते थे।
गुजरानी पुलिस चौकी प्रभारी दिलबाग ने बताया कि 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
फोटो : 19 व 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें