फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार पर तानी पिस्तौल, फायरिंग के दौरान लॉक हुई पिस्तौल तो बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेकेदार पर तानी पिस्तौल, फायरिंग के दौरान लॉक हुई पिस्तौल तो बची जान
विज्ञापन

- आरोपियों ने तीन बार पिस्तौल से गोली चलाने का किया प्रयास, शोर मचाने पर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। रविवार शाम करीब सात बजे दिनोद रोड विकास स्कूल के समीप अपने घर के बाहर बैठे शराब ठेकेदार पर पड़ोस के ही चार बदमाशों ने पिस्तौल तान दी। पिस्तौल से जब आरोपी एक युवक ने फायरिंग का प्रयास किया तो पिस्तौल लॉक हो गई। युवक ने तीन बार गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन पिस्तौल का लॉक नहीं खुला। इसी दौरान ठेकेदार ने शोर मचाया तो आरोपी युवक वहां से भाग निकले। इसकी शिकायत पुलिस में दी गई है।
विज्ञापन

जीतुवाला जोहड़ दिनोद रोड निवासी ठेकेदार मदन ने बताया कि उसकी नया बाजार में शराब ठेका में हिस्सेदारी है। रविवार शाम को वह घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान दिनोद रोड पर ही रहने वाले चार युवक पैदल ही उसके पास आए और उसका नाम पुकारते हुए उस पर पिस्तौल तान दी। एक युवक ने उसकी तरफ पिस्तौल से फायरिंग का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उसकी पिस्तौल लॉक (जाम) हो गई। युवक ने तीन बार उसकी तरफ पिस्तौल से फायरिंग का प्रयास किया, मगर गोली नहीं चली तो उसकी जान बच गई। मदन ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी चोरी के कई मामलों में जेल में जा चुके हैं। उनका आपराधिक रिकार्ड रहा है। उनके साथ उसकी कोई रंजिश नहीं थी, लेकिन जब आरोपियों ने उसके पास आते ही उसे गाली देकर उसका नाम पुकारा तो वह सहम उठा और फिर पिस्तौल से उस पर गोली दागने का भी असफल प्रयास किया गया। उसकी किस्मत अच्छी थी कि पिस्तौल जाम हो गई और गोली नहीं चली। आरोपियों ने वहां से भागते समय सामने से दूध लेकर आ रहे उसके बेटे पर भी हमला करने का प्रयास किया, मगर डरा सहमा बच्चा उन्हें अपनी तरफ आता देखकर गलियों के अंदर से बच निकला। इस घटना के बाद मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बीटीएम पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद पीड़ित का चौकी पहुंचकर बयान दर्ज किया। मदन ने मामले की शिकायत भी पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें