फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक को ज्यादा ब्याज का झांसा देकर फ्यूचर गोल्ड कंपनी अधिकारियों ने की 2.38 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव गोपालवास निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार से हिसार की फ्यूचर इंफ्राब्युल्ड कंपनी के नाम पर ज्यादा ब्याज का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। करीब 2.38 लाख की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने शिकायत पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बहल पुलिस थाने में दी गई शिकायत में गांव गोपालवास निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार कमल ने बताया कि वर्ष 2013 में सिधनवा में रमेश कुमार नामक व्यक्ति हुई। जिसने एक गोल्ड कंपनी के बारे में बताया कि यह मूल धन पर ज्यादा ब्याज देती है। उसने हिसार स्थित कंपनी कार्यालय मैनेजर दिनेश अनेजा से मिलवाया। दिनेश अनेजा ने उसे उसका खाता संख्या बताया और उसमें रुपये जमा कराने की हिदायतें दी। उसने उसे खाते में किश्त के रूप करीब 2.38 लाख जमा किए । फरवरी 2014 में सतेंद्र जो खुद को कंपनी का वाइस चेयरमैन बता रहा था वो प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन के लिए बहल आया था। उसके साथ एमएस राठौड और दिनेश भदौरिया थे। जून 2014 में उसे पता चला कि हिसार स्थित कंपनी का कार्यालय बंद हो गया है। जिसके बाद उसने अपने जमा कराई पूंजी वापस मांगी तो पहले तो उसे आश्वासन मिलता रहा और बाद में नोएडा स्थित कंपनी कार्यालय में भी बात कराई। लेकिन कुछ दिनों बाद उसे आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कंपनी छोड़ दी है। इस मामले की शिकायत उसने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी। जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर सिधनवा वासी रमेश कुमार, कश्मीर, दिनेश अनेजा, सतेंद्र, एमएस राठौड़, दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें