भिवानी। कृष्णा कालोनी निवासी एक महिला को उसके तलाक शुदा पति द्वारा घर में घुसकर जोर जबरदस्ती करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यही नहीं पुलिस द्वारा शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस कप्तान से गुहार लगाई है।
महिला के अनुसार, उसका उसके पति के साथ तलाक हो चुका है। इसके बावजूद वह उसके घर में आकर उससे जोर जबरदस्ती करता है। यही नहीं, उसकी गैर मौजूदगी में घर का सामान भी चुरा लेता है। इससे परेशान होकर उसने दिनोद पुलिस चौकी में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने उसे कार्रवाई करने की बात कहकर टरका दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसका मोबाइल व आधार कार्ड भी छीन लिया है। जब उसने विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने सीएम विंडो में भी शिकायत लगाई है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।