छात्रा की हालत गंभीर, परिजनों ने करवाया अस्पताल में भर्ती
24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा- लेंगी एक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बवानीखेड़ा। प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा जहां विद्यालय में विद्यार्थियों पर मारपीट पर पूर्णतया बैन लगाया हुआ है। वहीं बवानी खेड़ा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कार्यरत एक जेबीटी शिक्षक वैसे तो विभाग के नियमों का हवाला देता है लेकिन उसने सारी हदें तब पार कर दी जब उसने एक तीसरी कक्षा की छात्रा को प्लास्टिक की छड़ी पिटाई की। हालांकि इस मामले की जानकारी होने पर विद्यालय स्टाफ भाईचारा निभाते हुए दिखाई दिया।
जानकारी देते हुए छात्रा अंजू के पिता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी दो बेटियां बवानीखेड़ा के राकवमावि में पढ़ती हैं और एक बेटी अंजू राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। तीनों बेटियां मंगलवार को विद्यालय में गई थी। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाली अंजू की विद्यालय में जेबीटी अध्यापक मुकेश जांगड़ा ने पिटाई की जिससे अंजू बेहोश हो गई। छुट्टी होने पर दोनों बड़ी बेटियां छोटी बहन को रास्ते में आने वाली प्राथमिक पाठशाला से लेने के लिए गई तो छोटी बहन की हालत देखकर सन्न रह गई। जैसे-तैसे करके वे उसे घर लाई और पूरी बात बताई। हालात नाजुक होने पर परिजनों ने उसका बवानी खेड़ा के नागरिक अस्पताल में उपचार करवाकर एमएलआर कटवाकर पुलिस में सूचना दी। हालांकि परिजनों ने आरोप लगाया कि 24 घंटे से अधिक का समय होने पश्चात भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और ना ही शिक्षा विभाग ने शिक्षक के खिलाफ कोई एक्शन लिया। इसके चलते वह भिवानी पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाएगा।
--वर्सन-
इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष ने बताया कि ये मामला उनके संज्ञान में है। वे मामले की तह की जाकर निष्पक्ष कार्य करेंगी।
--वर्सन-
इस बारे में एएसआई मदनलाल ने बताया कि वे किसी मामले में बाहर हैं, आते ही शिकायतकर्ता की शिकायत पर एक्शन लेंगे।
फोटो:
टाईम:4:48
---------