फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली हुडदंग में 40 से ज्यादा घायल हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
होली हुडदंग में 40 से अधिक लोग हुए घायल
विज्ञापन

भिवानी। धुलेंडी की सुबह होते ही झगड़ों का दौर आरंभ हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। शाम होते-होते होली हुड़दंग में घायलों की संख्या 40 पार पहुंच गई। आम दिन अस्पताल पुलिस चौकी के रपट रजिस्टर में बमुश्किल एक पेज भरता है। शुक्रवार को रपट रजिस्टर के नौ पेज भी झगड़ों की रपट लिखते-लिखते कम पड़ गए। शहर में हुए झगड़ों में करीब 15 लोग घायल हुए। जिलेभर के विभिन्न गांवों में हुए झगड़ों में घायल होकर दो 25 से ज्यादा लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

हुडदंग में शहर के लोहड़ बाजार निवासी रामचंद्र, गांव मिताथल निवासी बारूराम, जीतूवाला जोहड़ निवासी अनिल व प्रदीप, हुन्नामल प्याऊ के वासी पवन, गांव बापोड़ा के संजीव, गांव धारेडू के प्रदीप, बाढड़ा के श्रीभगवान, सरसा घोघड़ा के संदीप, बलियानी निवासी मुकेश, लोहड़ बाजार ओमप्रकाश, सिटी स्टेशन राजकुमार, लोहड़ बाजार भीम सिंह, उत्तर नगर वासी सेवा सिंह, तोशाम बाईपास रविंद्र, नाथुवास निवास नवीन, सोनू व अजय के अलावा विभिन्न झगड़ों में बिमला, राजेश, शकुंतला, धनपति, रामकंवार, प्रदीप, सतीश, प्रीतम, अनिल, जोगेंद्र आदि घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट व झगड़ों के ज्यादातर मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें