अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। बिजली कर्मचारी बन घर में एंट्री कर महिला को बंधक बना लूटने के मामले दिनभर बाजारों में सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही। मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं घबराई महिला ने अब बताया है कि दोनों बदमाश लोकल भाषा में ही बोल रहे थे, जिनकी उम्र करीब 35-36 वर्ष थी।
उल्लेखनीय है कि बाड़ी मोहल्ला में बुधवार को कपड़ा व्यापारी राकेश के घर बिजली कर्मी बनकर आए दो बदमाशों ने राकेश की पत्नी सीमा को घर में बंधक बनाकर आभूषण लूट लिए थे। बदमाश सोने और चांदी के आभूषणों के अलावा महिला के गले से चेन और उनकी अंगूठियां भी निकलवा ले गए थे और महिला को एक कमरे में बंद कर दिया था। उनका फोन घर से करीब पांच सौ मीटर दूर अनारादेवी स्कूल के पास फेंक दिया था।
इसी मामले में बुधवार के बाद वीरवार को भी पुलिस और परिजनों ने शहर के बाजारों में सीसीटीवी फुटेज खंगाली। मगर उनके हाथ कोई पुख्ता सुराग नहीं आया। कपड़ा व्यापारी राकेश ने बताया कि पत्नी सीमा ने बताया है कि दोनों बदमाश स्थानीय भाषा ही बोल रहे थे। जिनकी उम्र 35-36 वर्ष थी। वहीं बदमाशों ने जो समय चुना उससे लग रहा है कि पहले रेकी की होगी। दोपहर का समय चुना। जिस समय व्यापारी अपनी दुकान पर था और बच्चे स्कूल मामले में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज दशरथ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।