फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तोशाम। कस्बे मे 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से दूर एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 14 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसकी माता शादी व अन्य पार्टियों में खाना बनाने का काम करती है। वीरवार की रात को भी इसी कार्य के चलते गई हुई थी। रात को गांव का ही एक लड़क घर आया और कहने लगा कि तेरी मां तुझे बुला रही है। जिसके बाद वह उसके साथ चल पड़ी। वह उसे एक मकान में ले गया जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वह किसी तरह वहां से घर लौटी और अपने परिजनों को सारी बात बताई। जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें