क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी का भंडाफोड़, तीन स्टोरियों को किया काबू
- लैपटॉप, मोबाइल व नकदी की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी : सिविल लाइन थाना पुलिस ने बुधवार रात को महम रोड स्थित स्टोरियों के ठिकाने पर छापा मारकर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन स्टोरियों को काबू कर सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लेपटॉप, मोबाइल व हजारों रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भिवानी- महम मार्ग पर बुधवार रात को आईपीएल क्रिकेट मैच को लेकर सट्टेबाजी का खेल हो रहा था। इसकी भनक सिविल लाइन पुलिस को लगी। पुलिस ने टीम का गठन कर एएसआई कृष्णपाल के नेतृत्व में छापा मारा। पुलिस ने वहां गांव उमरा हांसी निवासी हरमिंद्र, मदीना महम निवासी सतेंद्र व जसवीर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन तीनों के कब्जे से एक लैपटॉप, एलईडी, प्रिंटर, दो रिरमोट, क्लक्यूलेटर व करीब साढ़े चार हजार रुपये की नकदी बरामद की। मामले की जांच कर रहे एएसआई कृष्णपाल ने बताया कि ये तीनों स्टोरिये आईपीएल 20-20 क्रिकेट मैचों में खिलाड़ियों के चयन व रैंकिंग पर सट्टेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।