फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षक की टीम मूर्ति लेने पहुचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम पहाड़ी पर पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम, पुलिस विभाग का मूर्ति देने से इनकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षक कस्बे की लगभग आठ सौ फुट ऊंची पहाड़ी पर मिली भगवान विष्णु के पांचवें वामन अवतार की प्रतिमा को लेने के लिए पहुंचे। पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षक के पास अनुमति पत्र ना होने की वजह से रेडियो विभाग के कर्मचारियों ने प्रतिमा देने के लिए मना कर दिया। पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षक ने इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाते हुए अनुमति पत्र भेजने के लिए कह दिया है।
पिछले सप्ताह पहाड़ी की चोटी पर मलबे से त्रेता युग के प्रथम व भगवान विष्णु के वामन अवतार की प्रतिमा मिली थी। पहाड़ी पर लगे वायरलेस सिस्टम पर कार्यरत पुलिसकर्मियों ने हाल ही में पानी की टंकियों को व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए कुछ मलबा हटाया था मलबे से वामन अवतार की यह प्रतिमा निकली थी।
विज्ञापन

इस प्रतिमा को लेने के लिए पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षक तोशाम थाने में आए थे। तोशाम थाने से उन्होंने थाना प्रभारी से इस बारे में अनुमति ली थी और साथ में उन्होंने थाने से एक कर्मचारी को साथ लिया था। करीबन 12 बजे पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षक व थाने का कर्मचारी पहाड़ पर स्थित वायरलेस के कर्मचारियों के पास पहुंचे।
पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षक ने जाकर वायरलेस के कर्मचारियों से प्रतिमा लेने के लिए कहा। वायरलेस के कर्मचारियों ने पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षक से जिला उपायुक्त या पुलिस अधिक्षक से सत्यापित अनुमति पत्र मांगा। अनुमति पत्र पुरातत्व विभाग के सनायक संरक्षक के पास नहीं था। जिसके बाद इस मामले में पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षक ने अपने विभाग के उच्चाधिकारियों से इस संबंध में बात की। सहायक संरक्षक ने उच्चाधिकारियों से अनुमति पत्र भेजने के लिए कहा।
इस संबंध में पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षक एसपी चालिया से संपर्क किया गया तो बताया कि वे प्रतिमा लेने के लिए आए थे। रेडियो विभाग के कर्मचारियों ने उनसे इस संबंध में अनुमति पत्र मांगा जो उनके पास नहीं था। चालिया ने बताया कि उन्होंने इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। जल्द ही अनुमति पत्र आ जाएगा। उसके बाद प्रतिमा ले जाई जाएगी।
विज्ञापन

इस बारे में जिला रेडियो अधिकारी रामप्रकाश ने बताया की पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षक प्रतिमा लेने के लिए आए थे। उनके पास अनुमति पत्र नहीं था। अनुमति पत्र आने के बाद उन्हें प्रतिमा दे दी जाएगी।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें